Pathan Controversy: विपिन श्रीवास्तव। शाहरुख खान की फिल्म पठान आज से सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है, फिल्म के रिलीज होने से पहले ही मध्य प्रदेश के कई शहरों में इसका विरोध भी देखा गया। राजधानी भोपाल के रंग महल टाकीज में पठान मूवी रिलीज हुई है। जिसके बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन टॉकीज के बाहर इकट्ठा होकर विरोध किया। वहीं मूवी को लेकर एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
हमें हर चीज समझनी चाहिए
पठान फिल्म को लेकर कमलनाथ ने कहा कि ”ये स्वतंत्र देश है जिनकी भावनाओं को ठेस लगती है वो फैसला करें, लेकिन इस तरह से विरोध करने से नहीं होगा, जब तक समाज में यह समझ नहीं आएगी कि हमें सब चीज स्वीकार है, भारत ऐसा देश है जैसा कि विश्व में कोई देश नहीं कोई ऐसा देश है, जहां इतने सारे धर्म है, इतनी जाति है, इतनी भाषाएं हैं, इतने त्यौहार हैं, इतने देवी देवता हैं, कोई ऐसा देश विश्व में नहीं तो आज हमें एक तरफा न सोचकर हमें अपनी संस्कृति के बारे में सोचना चाहिए दिल जोड़ने की संस्कृति, संबंध जोड़ने की संस्कृति के बारे में सोचना चाहिए’
फिल्म को लेकर हुआ हंगामा
दरअसल, शाहरुख खान की फिल्म पठान बुधवार को देशभर में रिलीज हुई, लेकिन फिल्म को लेकर देशभर में कई विरोध देखा गया तो कही लोग इसके समर्थन में भी दिखे, मध्य प्रदेश में इंदौर भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन देखा गया। इसके अलावा बिहार और उत्तर प्रदेश में भी पठान फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन देखा गया।
फिल्म हुई लीक
वहीं इस बात की भी खबर सामने आई है कि फिल्म पठान रिलीज के एक दिन पहले ऑनलाइन लीक भी हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की पायरेटेड कॉपी कई जगहों पर ऑनलाइन मिल रही है। वहीं फिल्म को लेकर सभी जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, शरीर से निकले छर्रे; जांच के लिए STF गठित
6 mins agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
2 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
3 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines