Pappu pass ho gaya : मध्य प्रदेश के जबलपुर में ‘पप्पू’ पास हो गया है। पप्पू ने अपनी लाइफ का आधा वक्त मैथ में मास्टर डिग्री प्राप्त करने में गंवा दी है, लेकिन कभी हार नहीं मानी। लोगों के ताने सुने, सुरक्षा गार्ड की नौकरी की… के बीच वह अपने लक्ष्य का पीछा करता रहा। बार-बार असफल होने के बाद उन्होंने अपने जुनून को जिंदा रखा और धैर्य के साथ मेहनत करता रहा। आखिरकार वह 24 अटेम्प्ट में पास हो गया।
यह भी पढ़ें :MP में रेत माफिया का आतंक, अवैध खनन रोकने गए पटवारी को ट्रैक्टर से कुचला
पप्पू का नाम राजकरण (56) है। राजकरण पढ़ाई के साथ नौकरी भी करता था। वह दो नौकरी करता था। उसकी पहली नौकरी सुरक्षा गार्ड की थी, जिसमें उसे 5 हजार रुपये प्रति माह मिलते थे, जबकि दूसरी नौकरी एक बंगले में करता था, जहां उसे 1500 रुपये मिलते थे। राजकरण का कहना है कि वह बड़ी चुनौतियों के बीच अपना जीवनयापन करता था, लेकिन उसने पिछले 25 साल में एमएससी मैथ में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करने के लिए किताबों, परीक्षा फीस समेत अन्य चीजों पर 2 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
56 साल की उम्र में एसएससी पास करने वाले राजकरण ने बताया कि जहां मैं नौकरी करता था, वहां मेरे मालिक मेरा उदाहरण देकर अपने बच्चों को ताना मारते थे। वे कहते थे कि देखो इसके दृढ़ संकल्प को, इस उम्र में भी वह कितनी मेहनत से पढ़ाई कर रहा है।
मैथ में स्नातकोत्तर डिग्री के प्रति इतना जुनून क्यों?
राजकरण ने बताया कि साल 1996 में एमए करने के बाद मैं एक स्कूल गया और वहां विद्यार्थियों के साथ वार्ता की. इस दौरान मैंने छात्रों को मैथ पढ़ाया, मेरे पढ़ाने के स्टाइल को देखकर टीचरों ने मेरी काफी प्रशंसा की थी। इससे मेरे मन में मैथ से एमएससी करने का विचार आया और उस वक्त एक विषय से एमएससी करने का विकल्प भी मौजूद था। इसके बाद मैंने 1996 में जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में एडमिशन ले लिया।
यह भी पढ़ें : MP Election: कांग्रेस सरकार बनने पर कमलनाथ का CM बनना लगभग तय, मंत्रिमंडल में इन चेहरों को मिल सकती है जगह
पहले एक सब्जेक्ट और फिर दो सब्जेक्ट में पास हुआ पप्पू
राजकरण ने बताया कि मैंने पहली बार साल 1997 में एमएससी की परीक्षा दी और फेल हो गया। अगले दस सालों तक मैं 5 सब्जेक्ट में से सिर्फ एक में ही पास हो सका, लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करता रहा। मैंने कभी इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि लोग क्या कहते हैं. फिर मैंने दो विषयों में पास हुआ। आखिरकार, कोरोना काल के दौरान साल 2020 में मैंने अपनी प्रथम वर्ष और 2021 में दूसरे वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की। अंत में मैंने करीब 25 साल की कठिन तपस्या के बाद एमएससी मैथ की डिग्री प्राप्त कर ली।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines