विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्यप्रदेश में एक कलेक्टर का जनता से मोदी और शिवराज सरकार का गुणगान करते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पन्ना जिला कलेक्टर जनता को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि 25 साल तक इसी सरकार के साथ बने रहना है। किसी के भटकावे में आने की जरूरत नहीं है। कलेक्टर संजय मिश्र का वीडियो जारी कर कांग्रेस ने कलेक्टर को नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ने की सलाह दी है।
पन्ना के अमानगंज में कार्यक्रम के दौरान कही बात
दरअसल, शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश में 5 फरवरी से विकास यात्रा शुरू की है। ये वायरल वीडियो पन्ना के अमानगंज में एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कलेक्टर संजय कुमार मिश्र कहते नजर आ रहे हैं कि हमारे मुख्यमंत्री कहते हैं कि वो आप ही लोगों के आशीर्वाद, दुआओं से चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं। मोदीजी कहते हैं कि 75 साल हो चुके हैं देश को आजाद हुए आजादी का अमृतकाल चल रहा है। 25 साल बाद शताब्दी मनाई जाएगी। हमारे प्रधानमंत्री जी का सपना है कि जब शताब्दी मने तब भी यही सरकार रहे। आपको 25 साल तक इसी शिद्दत और इसी मेहनत के साथ इसी सरकार के साथ बने रहना है। किसी के भटकावे, बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।
कांग्रेस ने उठाए सवाल
इस वीडियो को जारी कर कांग्रेस ने कलेक्टर के पद पर रहते हुए इस तरह की बात करने पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि “ये हैं पन्ना कलेक्टर संजय मिश्र, इनके विरुद्ध HC जबलपुर ने भी गत दिनों टिप्पणी की थी। अब विकास यात्रा के दौरान कर रहे BJP का प्रचार, अमानगंज की सभा में बोले आने वाले 25 साल तक रहेगी यही सरकार, कलेक्टर की गरिमा की तार-तार। इतने ही बड़े दलाल हैं तो छोड़िए नौकरी, लड़िए चुनाव?
https://twitter.com/KKMishraINC/status/1623643372182466561?t=JC-l5HRMcOEA8ow1FDp8iA&s=19
एमपी कांग्रेस ने भी वीडियो ट्वीट कर लिखा कि ये कलेक्टर है या बीजेपी एजेन्ट? पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा चरण चुंबन में इतने मस्त हैं कि बीजेपी के 25 साल तक सत्ता में रहने का भाषण दे रहे हैं। मुख्यसचिव पन्ना कलेक्टर के इस कदाचरण पर कुछ बोलेंगे या फिर से सेवावृद्धि के लोभ में अपने कैरियर पर ये दाग सहेंगे।
https://twitter.com/incmp/status/1623721133639086082?s=46&t=OGrGRbM7TV7aXDK7zGOGEQ
हालांकि इससे पहले हाल ही में इन्हीं कलेक्टर महोदय पर पॉलिटिकल एजेंट होने के आरोप लग चुके हैं।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines