Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की इस वक्त दिल्ली में भागवत कथा चल रही है। लेकिन इसी बीच उनकी तरफ से गुटखा कंपनियों को मानहानि का नोटिस भेजा गया है। क्योंकि गुटखा कंपनियों ने अपने विज्ञापनों में उनकी फोटो इस्तेमाल की थी, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए नोटिस भेजा है।
मांफी नहीं मांगने पर 100 का मुकदमा
दरअसल, दिल्ली में आयोजित हनुमंत कथा के दौरान गुटखा कंपनियों ने अपने विज्ञापन के जो पोस्टर लगाए हैं, उनमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। जब ये बात उन्हें पता चली तो उन्होंने इस मामले में नाराजगी जताते हुए तुरंत पोस्टर हटवाने की बात कही। इसके अलावा बागेश्वर धाम जन सेवा समिति की ओर से शिखर गुटखा के मालिकों को नोटिस भी भेज दिया गया है। इस नोटिस में समिति ने स्पष्ट किया है कि अगर कंपनी की तरफ से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई तो 100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर होगा।
मामले में जबलपुर हाईकोर्ट की वकील रश्मि पाठक ने बताया कि इस मामले से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की छवि को बहुत नुकसान पहुंचा है। इसी वजह से गुटखा कंपनियों को नोटिस भेजा गया है। उन्होंने इस मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
बता दें कि इस वक्त बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिल्ली में हनुमंत कथा कर रहे हैं। जिसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लेकिन कथा के दौरान गुटखा कंपनियों ने कुछ पोस्टर लगाए थे। जिसमें उनकी फोटो का इस्तेमाल किया गया था।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 hr agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 hr agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
2 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
2 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
5 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
9 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
22 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
23 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines