Painful One-Day Old Newborn Child Thrown in Forest: कहा जाता है कि ‘पूत कपूत हो सकते हैं, लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती’। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इस कथन को गलत साबित कर दिया। यहां मां ने अपने एक दिन के नवजात को जंगल में मरने के लिए फेंक दिया। जंगल में फेंके गए इस नवजात बच्चे की नाड़ी तक नहीं काटी गई। आखिरकार भूख से रोती-बिलखती इस बच्ची पर गांव के लोगों की नजर पड़ी। बच्ची की हालत को देखते हुए गांव वालों ने तुरंत 108 पर फोन कर इसकी सारी जानकारी दी।
गंदे कपड़े में नाड़ी से लिपटी मिली बच्ची
गांव के लोगों ने बताया कि वह गुरुवार सुबह इस रास्ते से जा रहे थे, यहां उन्हें बच्ची के रोने की हल्की-हल्की आवाज सुनाई दी। उन्होंने इधर-उधर देखा तो उनकी नजर गंदे कपड़े में लिपटे नवजात पर पड़ी। उन्होंने तुरंत बच्चे की सांस चेक की, जो चल रही थी। इसके बाद उन्होंने बिना देरी किए 108 पर फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही 108 की टीम मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट, जानें क्या थी वजह?
कीड़ों ने भी बच्ची को काटा
घटना स्थल पर पहुंची 108 की टीम ने बच्ची को गंदे कपड़े से निकाला। डॉक्टर ने बच्ची की नाड़ी काटी। इसके बाद नवजात बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समनापुर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान पता चला कि बच्ची को कई सारे कीड़ों ने काटा है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें डॉक्टर बच्ची की नाड़ी काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीएमओ चंद्र शेखर धुर्वे ने बताया कि फिलहाल बच्ची को बेहतर इलाज के लिए डिंडोरी जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इस मामले में समनापुर थाना के SI पारस यादव ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 317 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (इनपुट: करण मिश्रा)
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
8 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
10 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines