On the lines of BJP Congress took out Jan Aakrosh Yatra in MP: ये साल और अगला साल 2024 चुनाव के लिए अहम है। इस साल के अंत में कई राज्यों की विधानसभा का चुनाव होना है। इसमें मध्य प्रदेश भी शामिल है। वहीं, 2024 में लोकसभा के चुनाव के साथ-साथ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में भारत के दो सबसे बड़े दल कांग्रेस और बीजेपी ने अपना चुनावी शंखनाद कर दिया है। आगमी चुनावों के देखते हुए दोनों पार्टियों ने प्रचार-प्रचार तेज कर दिया है। इसी के साथ जहां मध्य प्रदेश में बीजेपी ने जन आर्शीवाद यात्रा शुरू की। वहीं, प्रदेश में कांग्रेस ने भी सात अलग-अलग जिलों से जन आक्रोश यात्रा निकाली।
7 अलग-अलग इलाकों से इन यात्राओं की हुई शुरुआत
बता दें कि खरगोन में कांग्रेस की ये यात्रा 12 दिन में 33 विधानसभा क्षेत्र में निकाली जाएगी। इसमें पहले दिन खरगोन विधायक रवि जोशी के आव्हान पर हजारों लोगो की भीड़ आई। इसे अब भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का जबाव माना जा रहा है। जन आक्रोश यात्रा के बहाने चुनाव के पहले कांग्रेस विधायक रवि जोशी शक्ति प्रदर्शन दिखाने में कामयाब रहे। कांग्रेस के 7 सीनियर नेताओं ने मध्य प्रदेश के 7 अलग-अलग इलाकों से इन यात्राओं की शुरुआत की। ये यात्राएं लगभग 11 हजार 400 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचनी है।
सीएम शिवराज को भाजपा का आशीर्वाद नहीं
मंदसौर में निकाली गई कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में राउ से विधायक जीतू पटवारी और कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी शामिल हुए। जीतू पटवारी ने कहा मध्यप्रदेश से माफिया राज को खत्म करना है। भ्रष्टाचार को समाप्त करना है फिर से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाना है। सीएम शिवराज को भाजपा आशीर्वाद नहीं देना चाहती और वह जनता से आशीर्वाद लेने जा रहे हैं।
जनता को देगी कांग्रेस ये 11 सौगातें
पुरानी पेंशन योजना लागू
5 हॉर्स पावर सिंचाई की बिजली फ्री
किसानों के बिजली बिल माफ
वापस होंगे किसानों के मुकदमें
महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की राशि
500 रुपए में गैस सिलेंडर
100 यूनिट बिजली का बिल माफ, 200 यूनिट का बिल हॉफ
किसानों का कर्ज होगा माफ
ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण
12 घंटे सिंचाई के लिए बिजली
कराएंगे जातिगत जनगणना
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
8 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
12 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
12 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
12 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
14 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
18 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines