Nominations Of BJP Candidates: विधानसभा चुनाव में जीत के लिए सभी पार्टियां दावेदारी कर रही हैं, ऐसे में जीत के लिए तरह-तरह के पैतरे भी अपनाएं जा रहे हैं। वही भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर ऐलान किया है। उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर बीजेपी ने विशेष नीति बनाई। बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन को बड़े धूमधाम से भराया जाएगा। जिसमें प्रदेश के कई दिग्गजों के नामांकन भरवाने के लिए दिल्ली से नेता जाएंगे। जिसमें पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। मध्यप्रदेश में भाजपा का यह बड़ा दाव माना जा रहा है, भाजपा अपने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ मध्यप्रदेश चुनाव अभियान में उतरने के लिए तैयार है।
चुनाव के दौरान बड़ी रैलियों का भी आयोजन होगा
चुनाव के दौरान बड़ी रैलियों का आयोजन किया जाएगा। रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, फगन सिंह कुलस्ते, कैलाश विजयवर्गीय, सांसद राकेश सिंह जैसे बड़े नेता रैली और जनसभा में मौजूद रहेंगे। जनता को संबोधित करेंगे।
मध्य प्रदेश में कई रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा
मध्य प्रदेश के चुनाव के दौरान पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को प्रचार में भाग लेने का निर्देश दिया गया है। जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शरमा भी पार्टी के लिए मध्य प्रदेश में प्रचार करेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में कुछ सीटों पर मौजूदा विधायकों को इस बार टिकट कटने का डर भी सता रहा है। इस पूरी कवायत को इसलिए अंजाम दिया जाएगा, जिससे कांग्रेस पार्टी और उसके उम्मीदवारों का आत्मविश्वास कमजोर किया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में रोड शो के जरिए जनता को संबोधित करेंगे।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
22 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
23 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
23 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines