हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार MP पहुंचे नितिन नबीन, इंदौर में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

BJP अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश पहुंचे नितिन नबीन का इंदौर में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. वह स्वामित्व योजना की शुरुआत और उज्जैन में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

विज्ञापन
BJP अध्यक्ष नितिन नबीन के मध्य प्रदेश पहुंचने पर इंदौर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया. (Image- @NitinNabin/X)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद नितिन नबीन पहली बार मध्य प्रदेश पहुंचे. गुरुवार को इंदौर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. नबीन के दो दिन के मध्य प्रदेश दौरे में इंदौर और उज्जैन के कई कार्यक्रम शामिल हैं. इंदौर में स्वागत के दौरान नबीन एक खास तौर पर सजाए गए वाहन में सवार होकर कार्यकर्ताओं का शुक्रिया करते नजर आए. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी उनके साथ मौजूद रहे.

इंदौर से स्वामित्व योजना की नई प्रक्रिया शुरू

नबीन गुरुवार को इंदौर से राज्य में स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे. यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित किया जा रहा है. इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की निजी संपत्तियों के अधिकार से जुड़े दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इंदौर में करीब 30 हजार लोगों को इससे जुड़े संपत्ति दस्तावेज मिलने की उम्मीद है.

उज्जैन में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

नबीन अपने दौरे के दौरान उज्जैन भी जाएंगे. यहां वह क्षिप्रा नदी के रामघाट पर आरती और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके अलावा शाम को भजन में भी हिस्सा लेंगे. उनके कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दीप जलाए जाने की तैयारी है. यह आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन और भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़े कार्यक्रमों का हिस्सा है. नबीन शुक्रवार सुबह उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे. इसके बाद वह इंदौर लौटेंगे और वहां से आगे पंजाब के लिए रवाना होंगे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola