Nia Raids: मध्य प्रदेश के भिंड और बड़वानी सहित देश भर में 100 से ज्यादा जगहों पर NIA ने छापामार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि भिंड और बड़वानी जिले में सुबह-सुबह जांच एजेंसी पहुंची और कार्रवाई शुरू की गई। यह कार्रवाई आतंकी गतिविधियों, तस्करी और गैंगस्टर जैसे कई गंभीर मामलों में की गई है।
NIA को मिला था इनपुट
भिंड जिले के एसपी मनीष खत्री ने बताया कि एंडोरी थाना क्षेत्र में आने वाले शेरपुरा गांव में NIA की टीम ने छापा मारा है, यहां के जितेंद्र सिंह के यहां टीम पूछताछ करने के लिए पहुंची थी। क्योंकि NIA को जितेंद्र के खाते से बड़ी संख्या में विदेशी मुद्रा के लेन देन की जानकारी सामने आई थी। जिसके बाद से ही NIA यह पता लगाने में जुटी है कि उनके बैंक खाते में इतना पैसा कहां से आया। इसी तरह की जानकारी बड़वानी जिले के सेंधवा से भी सामने आई है। जहां एनआईए ने छापामार कार्रवाई की है।
फिलहाल NIA पूरे मामले में जांच कर रही है। मामला सामने आने के बाद से ही पुलिस भी अलर्ट बनी हुई है। क्योंकि यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है। कार्रवाई के बाद कई बड़े खुलासे भी हो सकते हैं। क्योंकि यह कार्रवाई एक साथ देश के 100 से ज्यादा स्थानों पर हुई है।
खंडवा में मारा था छापा
इससे पहले कल यानि मंगलवार को मध्य प्रदेश के खंडवा में भी NIA ने कार्रवाई की थी। NIA खंडवा में रहने वाले अब्दुल रकीब के घर तलाशी ली थी, जो आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। टीम ने रकीब के घर पर करीब 2 घंटे तक छानबीन की थी। फिलहाल NIA लगातार मामले की जांच में जुटी है।
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
5 hrs agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
15 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines