हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

MP में NIA की बड़ी कार्रवाई, जबलपुर में देर रात दी दबिश, सर्चिंग जारी

विज्ञापन
nia action in jabalpur

Jabalpur Nia Action: एनआईए ने देर रात मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ी कार्रवाई की है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने जबलपुर के 13 इलाकों में छापेमार कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। जिसमें हाईकोर्ट के वकील ए. उस्मानी को भी हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल सर्चिंग जारी बताई जा रही है।

इस मामले में हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई टेरर फंडिंग से जुड़े मामलों में हुई है। जिसमें विदेशी हथियार और जमात-उल-मुजाहिदीन, बांग्लादेश का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में राजधानी भोपाल से जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उनसे मिले इनपुट के आधार पर ही यह कार्रवाई हुई है। NIA की टीम ने जबलपुर के सिविल लाइन, बड़ी ओमती और अधारतल में कार्रवाई की है। इस दौरान मीडिया को भी दूर रखा गया है।

इलाका छावनी में तब्दील

कार्रवाई से पहले ही इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। वकील ए. उस्मानी के मुस्लिम बाहुल्य इलाके स्थित घर पर NIA की टीम देर रात पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इस दौरान दिल्ली और भोपाल के बड़े पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। जबलपुर SP तुषारकांत विद्यार्थी भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे।

यूपी में भी हुई थी कार्रवाई

बता दें कि दो दिन पहले उत्तर प्रदेश में भी NIA ने छापामार कार्रवाई की थी। जहां से बड़े अपडेट मिलने के बाद ही जबलपुर में भी कार्रवाई की बात सामने आ रही है। फिलहाल पूरे मामले में कार्रवाई जारी है। जल्द ही इसमें बड़ी जानकारी सामने आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें