MP: ग्वालियर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, NHM संविदा स्टाफ नर्स परीक्षा पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड को दबोचा

nhm contractual staff nurse exam paper leak, gwalior, inter state gang busted, gwalior crime branch busted, mobile phones, laptops recovered

NHM contractual staff nurse exam paper leak: ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने NHM संविदा स्टाफ नर्स परीक्षा पेपर लीक मामले में 2 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि क्राइम ब्रांच ग्वालियर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुष्कर पांडेय और उसके साथी राजीव नयन को गुरुवार को नई दिल्ली के रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस एक महीने से उनकी तलाश कर रही थी। ग्वालियर क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि एनएचएम भर्ती परीक्षा का पेपर 7 फरवरी को लीक हो गया था।

विज्ञापन

पहले 11 लोगों को किया गया था गिरफ्तार

ऋषिकेश मीणा ने कहा कि मामले में आठ लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद 3 और लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आज (गुरुवार) मामले के 2 मुख्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने फरवरी में एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया था और जिले के टेकनपुर झांसी राजमार्ग पर एक होटल से पेपर लीक में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

टीम ने मौके से परीक्षा के पेपर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और प्रिंटर भी बरामद किया था। क्राइम ब्रांच की आधा दर्जन से अधिक टीमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात व अन्य राज्यों में आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। पुलिस की गिरफ्त में आए पुष्कर पांडेय और राजीव नयन ने पेपर लीक करने का अपराध कबूल किया है।

विज्ञापन

मामले की अगुवाई कर रहे एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच ऋषिकेश मीणा का कहना है कि पुष्कर पांडेय और उसके साथी राजीव नयन के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बता दें कि एनएचएम संविदा स्टाफ नर्स के 2284 पदों के लिए परीक्षा मंगलवार (7 फरवरी) को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा के 36 केंद्रों पर दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 5 बजे के बीच होनी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ