Rajasthan: 'नशे में था, पता नहीं कैसे हो गया...', पुलिस के सामने गिड़गिड़या युवक, बुलेट पर लड़की संग किया था रोमांस

Rajasthan, Rajasthan News, Romance On Bullet, Jaipur Police, Jaipur Viral Video

यह फुटेज सात मार्च को वायरल हुआ था।

विज्ञापन

Rajasthan: राजस्थान के जयपुर में होली से एक दिन पहले सात मार्च को खुलेआम बुलेट पर रोमांस करने वाले लड़के तक पुलिस पहुंच गई है। ट्रैफिक पुलिस ने उसकी बुलेट जब्त कर ली। साथ ही पांच हजार रुपए का चालान भी किया है।

वायरल वीडियो के जरिए युवक तक पहुंची पुलिस

आरोपी युवक तक ट्रैफिक पुलिस वायरल वीडियो के जरिए पहुंची। बुलेट सांगानेर के रामचंद्रपुरा निवासी हनुमान सहाय के नाम दर्ज है। ट्रैफिक दरोगा गिरिराज प्रसाद और सिपाही बाबूलाल हनुमान सहाय के घर पहुंचे। घर के बाहर बुलेट खड़ी थी, जिसकी वीडियो तस्दीक की गई।

विज्ञापन

इसके बाद युवक से पूछताछ की गई। इस दौरान युवक ने बताया कि उसने होली पर शराब पी रखी थी। उसे होश नहीं था। और ये सबकुछ हो गया। पुलिस बुलेट को जब्त कर थाने ले आई है। इसके अलावा पांच हजार का चालान कर दिया है।

इन अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में मोटरयान अधिनियम 1988, राजस्थान मोटरयान अधिनियम 1990 और 207 एमवी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की है। अब 15 दिन बाद चालान पेश किया जाएगा।

जवाहर सर्किल चौराहे पर कैमरे में कैद हुआ प्रेमी जोड़ा

दरअसल, जयपुर की सड़कों पर एक कपल बुलेट पर सवार होकर निकला था। एक लड़की बुलेट की टंकी पर बैठी थी। युवक बाइक चला रहा है। लड़की ने लड़के को गले रखा था।

विज्ञापन

बीच सड़क रोमांस करते हुए कपल जयपुर के जवाहर सर्किल चौराहे पर कैमरे में कैद हुए थे। दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ