Indore Devi Ahilya University New Order: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की तरफ से एक नया आदेश जारी किया गया है। इस नए आदेश के तहत अब हर रोज यूनिवर्सिटी में सबसे पहले सरस्वती पूजा होगी। इसके बाद ही यूनिवर्सिटी के कर्मचारी और अधिकारी अपना दूसरा कोई काम शुरू कर सकेंगे। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने यह फैसला कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में बुलाने के लिए लिया है।
पूजा में शामिल होंगे ये लोग
आदेश मे मिली जानकारी के अनुसार, सरस्वती पूजा यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक संकुल में की जाएगी। खुद कुल सचिव ने सामूहिक सरस्वती पूजा के आदेश जारी किए है। यूनिवर्सिटी में सरस्वती पूजा के दौरान कुलपति, कुल सचिव समेत सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: PM मोदी की मौजूदगी में शुरू होगा 72 हजार करोड़ का Project, 3 राज्यों के बीच होगा समझौता
यूनिवर्सिटी की चुनौतियां
बता दें कि देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में अभी दिसंबर-जनवरी 2 महीने परीक्षाओं का दौर चल रहा है। यूनिवर्सिटी में होने वाली इन परीक्षाओं में करीब 70 हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। यूनिवर्सिटी के सामने समय पर परीक्षा कराने और रिजल्ट्स देने की चुनौतियां भी बनी हुई हैं।
राज्य सरकार की मुहिम
मालूम हो कि राज्य सरकार द्वारा जनजातीय वर्ग के छात्रों के लिए प्रदेश के 89 जनजातीय विकासखंडों में अलग-अलग केटेगिरी के छात्रावासों चलाया जा रहा है। इन छात्रावासों में छात्रों को सभी तरह की बुनियादी और मॉर्डन सुविधाएं मिलेंगी। वित्त वर्ष 2024-25 में सभी जनजातीय छात्रावासों में 138.52 करोड़ रुपये की लागत से इन्फ्रास्चर फेसिलीटी में सुधार और विस्तार किया जाएगा। इसके लिए काम किया जा रहा है। आवासीय विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से संभागवार 10 समूह बनाकर राज्य में स्थित अलग-अलग सांस्कृतिक, शैक्षणिक, भौगोलिक पर्यटन और प्राकृतिक स्थलों का एक्सपोजर विजिट भी कराया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
6 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
7 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
21 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines