Nishita Soni Filed Petition in MP High Court For NEET-UG Exam Result: देशभर में इन दिनों NEET-UG के एग्जाम रिजल्ट को लेकर बवाल मचा हुआ है। कई छात्रों ने NEET-UG का एग्जाम करवाने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के परिणाम को गलत ठहराते हुए रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। ऐसे में इस बीच मध्य प्रदेश की छात्रा निशिता सोनी ने हाईकोर्ट में NEET मामले को लेकर याचिका दायर की है। निशिता सोनी का कहना है कि NTA की आंसर-की से रिस्पोंड शीट का मिलान करने पर उन्हें 617 मार्क्स मिल रहे हैं, वहीं NEET-UG के रिजल्ट में उन्हें सिर्फ 340 मार्क्स ही मिले हैं।
निशिता सोनी ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका
भोपाल के कोलार रोड स्थित गांव देहरी कलां में रहने वाली छात्रा निशिता सोनी ने न्यूज 24 से बात करते हुए कहा कि 5 मई को उन्होंने NEET-UG की परीक्षा दी। एग्जाम के 25 दिन बाद NTA द्वारा E-mail पर उनकी आंसर-की और रिस्पोंड शीट भेजी गई। निशिता ने बताया कि रिस्पोंड शीट छात्रों द्वारा एग्जाम हॉल में जमा की जाने वाली आंसर शीट की स्कैन कॉपी होती है। जब निशिता ने रिस्पोंड शीट को NTA की जारी गई आंसर-की के साथ मिलाया तो उसमें उन्हें 617 मार्क्स मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘आप कैसा और क्या चाहते है…?’ MP की मोहन यादव सरकार ने बजट के लिए मांगे जनता से सुझाव
निशिता सोनी का आरोप
निशिता ने कहा कि इससे कन्फर्म हो गया था कि NEET-UG से इस साल किसी न किसी सरकारी या प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में काउंसलिंग से MBBS सीट अलॉट हो जाएगी। लेकिन NTA की तरफ से जारी किए गए NEET-UG के रिजल्ट में उन्हें सिर्फ 340 नंबर मिले। NEET-UG के स्कोर कार्ड के नंबर रिस्पोंड शीट और आंसर-की से मिलान के रिजल्ट से बहुत ही कम आए। निशिता ने बताया कि उन्होंने इसको लेकर अगले ही दिन NTA को ईमेल कर रिजल्ट रिव्यू की गुहार लगाई, लेकिन NTA ने अब तक जवाब नहीं आया है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
6 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
21 hrs ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
12 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
13 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines