Natural Gas Reserves In Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के छतरपुर और दमोह जिले में नेचुरल गैस का भंडार मिला है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन ( Oil And Natural Gas Corporation) पिछले 4 साल से एमपी के अलग-अलग जिलों में खोज कर रही है। ओएनजीसी ने सरकार को उत्खनन का प्लान बनाकर भेजा है।
केंद्र से अनुमति मिलने के बाद खनन का काम शुरू किया जाएगा। मध्य प्रदेश के आठ जिलों में छह ब्लॉक आवंटित किए गए हैं। जहां ओएनजीसी के अधिकारी पेट्रोलियम और नेचुरल गैस की खोज कर रहे हैं। दमोह और छतरपुर में मीथेन गैस का भंडार मिलने का दावा किया गया है। इससे एलपीजी और सीएनजी गैस बनती है। एमपी में अगर प्रोडक्शन शुरू होता है, तो निश्चित ही आमजन को सीएनजी और एलपीजी की महंगाई से राहत मिलेगी।
10 ब्लॉक में पेट्रोकेमिकल की खोज
राज्य सरकार ने पेट्रोकेमिकल की खोज के लिए 10 ब्लॉक में लाइसेंस दिए हैं। लेकिन अभी 6 में ही खोज चल रही है। एक ब्लॉक में प्राकृतिक गैस का भंडार मिलने के बाद अन्य ब्लॉकों में भी जल्द खोज शुरू की जाएगी। यह ब्लॉक छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, सतना, नरसिंहपुर, रायसेन और जबलपुर जिले में हैं। दमोह और छतरपुर में प्राकृतिक गैस का बड़ा सोर्स मिला है।
4 कुएं खोदकर किया गैस टेस्टिंग
ओएनजीसी की ओर से 2018 में मध्य प्रदेश के विंध्य बेसिन में गैस भंडार मिलने का अनुमान जताया था। तब उन्होंने बताया था कि गैस का यह भंडार 3,000 मीटर से अधिक गहराई पर है। ओएनजीसी ने अलग-अलग जगह चार कुएं खोदकर गैस का परीक्षण किया है।
पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की होगी स्थापना
प्रमुख सचिव संजय शुक्ला ने कहा, मध्य प्रदेश में नेचुरल गैस और पेट्रोकेमिकल प्रोडक्शन की काफी संभावनाएं हैं। जल्द ही चार अन्य ब्लॉकों में भी इसकी खोज शुरू करेगी। इससे राज्य के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। निवेशकों को भी सरकार की इस पहल से अवगत कराया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समीक्षा बैठक में पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की जल्द स्थापना के निर्देश दिए हैं। जो पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की खोज, उत्पादन, वितरण और विपणन का काम करेगी।
ये भी पढ़ें- सिंग्रामपुर में हुई MP कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines