Narsinghpur News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 5 साल की बच्ची के साथ उसके ही पड़ोस में रहने वाले 16 साल के नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी नाबालिग लड़का उसे अपने साथ ले गया और हैवानियत की हदें पार कर दी। बच्ची के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले को लेकर राजनीति गरमाई है।
5 साल की बच्ची के साथ रेप
यह मामला नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत इमझिरा गांव का है। पुलिस ने बताया कि इमझिरा गांव में एक 5 साल की बच्ची के साथ रेप हुआ है। बच्ची के साथ इस जघन्य अपराध को करने वाला 16 साल का नाबालिग लड़का है, जो बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। जानकारी के अनुसार, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले नाबालिग ने उसे अपने पास बुलाया और बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ इस वारदात को अंजाम दिया।
थाने पर हुआ हंगामा
वहीं, बच्ची के परिवार वाले ने बाहर बच्ची न पाकर उसे खोजना शुरू कर दिया। काफी तलाश के बाद परिवार को बच्ची घर से कुछ दूरी पर गंभीर स्थिति में मिली। बच्ची ने परिवार को अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया। साथ ही आरोपी की भी पहचान बताई। इसके बाद पीड़ित परिवार समेत भारी संख्या में क्षेत्र के लोग तेंदूखेड़ा थाने पहुंचे और हंगामा किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी के परिजन उन पर शिकायत न करने का दबाव बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Dantewada News: घड़ी बनवाने गई नाबालिग को दुकानदार ने दिखाया प्राइवेट पार्ट; गुस्साए लोगों ने NH-63 पर किया चक्काजाम
मामले पर गरमाई राजनीति
इसी हंगामे के बीच तेंदूखेड़ा के पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शर्मा भी थाने पर पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और थाने में बैठकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। इस दौरान संजय शर्मा ने कहा कि ऐसा अपराध करने वाले आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
मामला दर्ज और आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए नरसिंहपुर जिले की पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका तेंदूखेड़ा थाने पहुंची। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उसके परिजनों को भी पूछताछ के लिए थाने में लाया गया है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
21 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
21 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
23 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines