---विज्ञापन---

Watch Video: रामचरितमानस को साइनाइड बताने वाले मंत्री Chandra Shekhar के सपने में आए ‘राम’, कही ये बात

Bihar Minister Chandra Shekhar Yadav Latest Comment on Lord Ram: श्रीरामचरितमानस को साइनाइट बताने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने दावा किया कि उन्हें सपने में भगवान श्रीराम दिख रहे हैं। प्रभु राम ने मदद मांगी है। यह दावा उन्होंने सुपौल में एक कार्यक्रम के दौरान किया। दरअसल, शिक्षा मंत्री रविवार रात सुपौल के […]

Bihar Minister Chandra Shekhar Yadav Latest Comment on Lord Ram: श्रीरामचरितमानस को साइनाइट बताने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने दावा किया कि उन्हें सपने में भगवान श्रीराम दिख रहे हैं। प्रभु राम ने मदद मांगी है। यह दावा उन्होंने सुपौल में एक कार्यक्रम के दौरान किया। दरअसल, शिक्षा मंत्री रविवार रात सुपौल के रामपुर गांव में शिक्षक नेता स्वर्गीय लक्ष्मी यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने इशारों में भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

देखिए VIDEO…

---विज्ञापन---

प्रभु राम ने कहा- मुझे बिकने से बचाएं

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने कहा कि भगवान राम मेरे सपने में आए और कहा कि लोग मुझे बाजार में बेच रहे हैं। मुझे बिकने से बचाएं। आगे उन्होंने कहा कि भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खाए, लेकिन आज शबरी का बेटा मंदिर नहीं जा सकता है। यह दुखद है। राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को रोक दिया जाता है। गंगाजल से धोया जाता है। भगवान राम भी जाति व्यवस्था से कुपित थे। भगवान राम ने सोचा होगा कि अगर शबरी के जूठे बेर खा लेंगे तो दुनिया भी खाने लगेगी। लेकिन उन्हें अकेले छोड़ दिया गया। खाली धूप-बत्ती दिखाकर उन्हें छोड़ दिया जाता है। उनके आदर्शों का अनुसरण नहीं किया जाता है।

श्रीरामचरितमानस पर दिए कई विवादित बयान

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव श्रीरामचरितमानस पर विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने श्रीरामचरितमानस को पोटैशियम साइनाइड बताया था। उन्होंने कहा था कि जब तक यह ग्रंथ पोटैशियम साइनाइड रहेगा, तब तक विरोध करता रहूंगा। इससे पहले वे मनु स्मृति और श्रीरामचरितमानस को समाज में नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बता चुके हैं। उन्होंने कई चौपाइयों पर सवाल उठाया था। कहा था कि रामचरित मानस समाज में दलितों-पिछड़ों और महिलाओं को शिक्षा से रोकता है। उन्हें उनका हक दिलाने से रोकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Watch Video: जब नीतीश कुमार ने पकड़ ली अपने मंत्री की गर्दन, जानिए पूरा मामला

First published on: Sep 18, 2023 07:13 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola