MP Regional Industry Conclave: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक के लिए शुरू की गई रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव सीरीज पर लगातार काम कर रहे हैं। अगले महीने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का 6वां आयोजन किया जाएगा, जो 7 दिसंबर को नर्मदापुरम में होगा। इस बार के कॉन्क्लेव का फोकस कृषि आधारित उद्योग, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स और MSME के विकास पर होगा। इस बार रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन नर्मदापुरम् के डिवीजनल आईटीआई में किया जाएगा।
औद्योगिक विकास पर रहेगा फोकस
राज्य सरकार पिछले 5 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव इवेंट को देखते हुए इस बार के इवेंट में उद्योगों की बढ़ोतरी, निवेश की संभावनाओं और रोजगार सृजन के मौके को बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। इस कॉन्क्लेव के जरिए नर्मदापुरम, हरदा, और होशंगाबाद में पहले से स्थापित उद्योगों को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही एग्रीकल्चर प्रोसेसिंग, सोयाबीन तेल, मसाला प्रोडक्टशन और मिल्क प्रोसेसिंस जैसी इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जाएगा, क्योंकि ये वो इंडस्ट्रिज है जो इन क्षेत्रों का मुख्य आर्थिक आधार है। इसके अलावा क्षेत्र की खनिज संपदा का इस्तेमाल कर निर्माण और बाकी उद्योगों से भी स्थानीय विकास को रफ्तार देने की कोशिश की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है सड़कों का नेटवर्क, हजारों करोड़ के रोड प्रोजेक्ट पर चल रहा काम
स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूत
नर्मदापुरम रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में कृषि, फूड प्रोसेसिंग, खनिज, MSME और टूरिज्म सेक्टर में निवेश के मौके पर चर्चा की जाएगी। सीएम मोहन यादव की कोशिशों के प्रदेश में एक उद्योग-हितैषी वातावरण बना है। इससे प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में तेजी से प्रगति हो रही है। नर्मदापुरम और इसके आसपास के होशंगाबाद, हरदा जैसे क्षेत्रों में MSME, कृषि आधारित उद्योग और टूरिज्म सेक्टर में कई संभावनाएं हैं, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगी।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
18 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines