हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर नरेंद्र सिंह तोमर ने दिया बड़ा बयान, जानिए केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा

विज्ञापन
Narendra Singh Tomar Jyotiraditya Scindia

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां बीजेपी ने तेज कर दी है। पार्टी पूरे प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकालने जा रही है। जिसकी जिम्मेदारी सीएम शिवराज के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के कंधों पर भी है। क्योंकि तोमर को पार्टी ने चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया है। वहीं आज यात्रा की जानकारी देते वक्त नरेंद्र सिंह तोमर ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

मेरी और उनकी एक भूमिका

दरअसल, भोपाल में जन आशीर्वाद यात्रा की जानकारी देते वक्त जब नरेंद्र सिंह तोमर से ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर पूछा गया कि विधानसभा चुनाव में उनकी क्या भूमिका होगी। इस पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा ‘सिंधिया जी हमारी पार्टी में आए हैं और जब से वह आए हैं हमारी पार्टी की ताकत बढ़ी है, क्योंकि सिंधिया जी हमारे नेता हैं। विधानसभा चुनाव में सिंधिया का वही योगदान रहेगा जो नरेंद्र सिंह तोमर का है। दोनों का योगदान एक ही रहेगा।’

आशीर्वाद यात्रा में भी दोनों प्रमुख चेहरे

नरेंद्र सिंह तोमर का यह बयान अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों नेता एक ही अंचल से आते हैं, जिनके कंधों पर पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। खास बात यह है कि तीन सितंबर से शुरू होने वाली बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा में भी दोनों नेता यात्रा के प्रमुख चेहरे बनाए गए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि अब तक मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि विधानसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया की भूमिका क्या होगी। क्योंकि नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। लेकिन सिंधिया को अब तक कोई जिम्मेदारी नहीं मिली है। लेकिन माना जा रहा है कि सिंधिया चुनाव में प्रमुख भूमिका में होंगे।

ये भी देखें: श्रावण मास के अंतिम सोमवार पूजन करने पहुंचे CM Shivraj, भस्म आरती में उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola