ग्वालियर में आसमान से गिरे रहस्यमयी गोले, वीडियो Viral..
Edited By Amit Kasana

sky ball fell in Gwalior
Edited By Amit Kasana

sky ball fell in Gwalior
ग्वालियर: भितरवार इलाके के अलग-अलग तीन क्षेत्रों में शुक्रवार को आसमान से रहस्यमयी गोले गिरने से सनसनी फैल गई। इन गोलों के गिरने से जमीन में करीब 2 फीट गहरे गड्ढे हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर मौके पर आसपास के बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
जानकारी के अनुसार बनियातोर, नयागांव और किठौदा गांव में गोले गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची। पुलिस ने हालत को काबू कर गोले को अपना कब्जे में लिया। स्थानीय प्रशासन ने गोले की जांच के लिए वैज्ञानिकों की टीम को बुलाया है। फिलहाल यह गोले कहां से आए?, वह क्या है? और किस चीज का बने हैं? इस बारे में कुछ पता नहीं चला है।
गनीमत यह है कि अभी तक गोले से किसी के जानमाल की कोई सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार जोरा श्यामपुर गांव के किसान पूरन आदिवासी के खेत में यह गोला गिरा है। जब यह गिरा तो खेत में लोग काम कर रहे थे। अचानक जोर आवाज आई। जिस तरफ से आवाज आई वहां धूल उड़ रही थी। धूल छटी तो देखा की जमीन में गहरा गढ्ढा हो गया है और उसमें कुछ गोलाकार भारी चीज पड़ी है।
जानकारी के अनुसार यह गोला करीब 50 किलो से अधिक वजन का है। यह गोला लोगों के बीच कौतुहल का विषय बना हुआ है। पहले तो लोगों ने सोचा की किसी ने हमला कर दिया। लेकिन बाद में माजरा समझ आया तो सबने राहत की सांस ली। पुलिस प्रशासन मौके पर तैनात है। पुलिस ने डीआरडीओ को सूचना दे दी है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.