Madhya Pradesh assembly election 2023 Vikram Mastal Sharma: टीवी एक्टर और रामायण-2 में हनुमान की भूमिका निभाने वाले विक्रम मस्ताल शर्मा को कांग्रेस ने बुधनी सीट से टिकट दिया है। ऐसे में वो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में उनका प्रवेश बुधनी के लोगों के लिए ‘मंगल’ (शुभ) होगा, अभिनेता ने कहा कि उनका जन्म मंगलवार को हुआ था, उनके अभिनय करियर की शुरुआत भी मंगलवार को हुई थी और वह कांग्रेस में भी मंगलवार को शामिल हुए थे।
कमल नाथ की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए
बता दें कि 2008 में रामायण 2 नामक टीवी धारावाहिक में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने वाले शर्मा जुलाई में वरिष्ठ नेता कमल नाथ की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी ने एक्टर को बुधनी सीट से चार बार के विजेता और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ उतारा है। शिवराज शिव ने इस सीट पर 2006 (उपचुनाव), 2008, 2013 और 2018 में जीत हासिल की थी। साल 2018 में शिवराज चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव को 58,999 वोटों के अंतर से हराया था।
विकास की कमी ने मुझे राजनीति में शामिल होने के लिए प्रेरित किया
विक्रम मस्ताल शर्मा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि बुधनी में विकास की कमी ने मुझे राजनीति में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा इन 18 वर्षों (भाजपा शासन) में यहां शून्य विकास हुआ है। विकास की कमी का उदाहरण देते हुए मस्तल ने दावा किया कि हम लंबे समय से क्षेत्र में बांध के निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। जब मैंने सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर इसकी शिकायत दर्ज की तो मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया गया।
एक ही चरण में 17 नवंबर को होगा मतदान
विक्रम मस्तल ने आगे कहा कि बुधनी में सड़कें विकसित नहीं हुई हैं। आप 40 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से गाड़ी नहीं चला सकते। उनमें कई स्थानों पर गड्ढे हैं, किसानों को उनकी फसल, खासकर मूंग का बकाया नहीं मिल रहा है। कोई भुगतान नहीं है। भक्तों को अन्नकूट (सामुदायिक रसोई) के माध्यम से मुफ्त भोजन परोसने की सुविधा, नवरात्रि के दौरान वाहन पहाड़ी के ऊपर नहीं जा सकते। बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 सीटों के लिए एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
15 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
16 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
16 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines