Mumbai Jaipur Express Firing: मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग कर चार लोगों को मौत के घाट उतारने वाले आरपीएफ जवान चेतन कुमार जाट का मध्य प्रदेश से कनेक्शन निकला है। बताया जा रहा है कि 10 साल पहले रतलाम में रहता था। जहां उसके पड़ोसियों ने उसके बारे में अहम जानकारी दी है।
पिता की जगह मिली थी नौकरी
दरअसल, आरपीएफ जवान चेतन चौधरी के पिता बच्चू सिंह रतलाम में तैनात थे। ऐसे में चेतन ने 10वीं तक की पढ़ाई रतलाम से ही की थी। 2009 में पिता की मौत के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति के तहत नौकरी मिली थी। रतलाम में रहने वाले उसके पड़ोसियों ने बताया कि वह बचपन से ही अग्रेसिव नेचर का था। 2011-12 तक उनका परिवार यहां रहा था। लेकिन बाद में वह यहां का मकान बेचकर मथुरा में रहने चले गए थे।
चेतन को था फुटबॉल का शौक
पड़ोसियों ने बताया कि चेतन फुटबॉल का अच्छा खिलाड़ी था। वह रेलवे की ओर से भी फुटबॉल खेलता था। लेकिन सोमवार को जब पुलिस उसके पुराने घर पर पहुंची तो पूरा मामला सामने आया। इस दौरान पुलिस ने चेतन के पड़ोसियों से उसके बारे में पूछताछ की थी। रतलाम पुलिस का कहना कि चेतन के बारे में जो जानकारी जुटाई गई है, उसमें कई अहम बातें सामने आई है। बता दें कि आरोपी की शादी भी हो चुकी है, जहां उसका आठ साल का बेटा और छह साल की एक बेटी भी है।
ट्रेन में चार लोगों की थी हत्या
दरअसल, जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में 31 जुलाई को आरपीएफ कॉन्स्टेबल चेतन कुमार जाट ने अपनी राइफल से साथी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर टीकाराम मीणा के अलावा तीन पैसेंजर्स को गोली मार दी थी। जिससे चारों की मौत हो गई। घटना के बाद मुंबई के पालघर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही आरोपी को उसकी राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना के बाद जांच कमेटी गठित की गई है।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
5 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
8 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
8 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines