MP Preeti Parmar Conquered Elbrus Mountain: मध्य प्रदेश की बेटी और पर्वतारोही प्रीति परमार ने महज 12 साल की उम्र में यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत एल्ब्रस की चढ़ाई करने में सफलता हासिल की है। यूरोप के पहाड़ पर भारत का झंडा लगाने वाली 12 साल की प्रीति परमार बुधवार को अपने स्वादेश लौटीं। यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनसे मंत्रालय में खास मुलाकात की और उन्हें इस सफलता के लिए बधाई दी। बता दे कि सीएम मोहन यादव ने प्रीति परमार को यूरोप जाने के लिए 4 लाख की आर्थिक मदद भी की थी।
कामयाबी का सारा श्रेय
पर्वतारोही प्रीति परमार ने अपनी इस सफलता और कामयाबी का सारा श्रेय अपने परिवार और बड़े भाई चेतन परमार को दिया है जो उनके कोच और मार्गदर्शक भी हैं। प्रीति परमार ने बताया कि यूरोप जाने के लिए सीएम मोहन यादव ने विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर की सिफारिश पर 4 लाख की आर्थिक मदद दी थी। इससे प्रीति को इस साहसिक अभियान में सफलता हासिल करने में किसी तरह की कोई आर्थिक परेशानी नहीं हुई।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव की पहल पर मजदूर को मिली एयर एम्बुलेंस सर्विस, समय रहते पहुंचे भोपाल
15 अगस्त का था प्लान
प्रीति परमार ने बताया कि उन्होंने बिते 16 अगस्त रात को 1:00 बजे बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की और 9 घंटे के अंदर शिखर तक पहुंच गईं। इस दौरान प्रीति के साथ उनके भाई चेतन परमार भी थे, जिन्होंने भी पहली ही कोशिश में इस पर्वत को फतह दर्ज किया। प्रीति ने बताया कि उनकी प्लानिंग थी कि वह 15 अगस्त को पर्वत के शिखर पर पहुंचेंगे, लेकिन खराब मौसम की वजह से उन्हें यह प्रोग्राम पॉस्टपोन्ड करना पड़ा। प्रीति की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
19 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
20 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
23 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines