MPPSC 2023 Final Result Out: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. परीक्षा मार्च 2024 में 229 पदों के लिए आयोजित की गई थी और इसके लिए 7 जुलाई से 18 अगस्त 2025 तक इंटरव्यू हुए थे. पन्ना के अजीत मिश्रा टॉपर बने हैं. टॉप 10 में से 3 महिलाएं हैं और टॉप 5 में सभी पुरुष शामिल हैं.
भुवनेश चौहान दूसरे नंबर पर तो सागर के यशपाल स्वर्णकार ने तीसरा स्थान हासिल किया. दमोह के अभिषेक जैन डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित हुए हैं. MPPSC 2023 के टॉपर अजीत कुमार मिश्रा पहले से ही मैहर में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे. तीन-चार महीने पहले ही उनकी पोस्टिंग हुई थी और वे कलेक्टर कार्यालय में ड्यूटी करते थे.
अजीत मिश्रा के पिता किसान हैं और मां हाउसवाइफ हैं. 2022 में अजीत मिश्रा को पहली बार सफलता मिली थी, तब उनका चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ था. 2024 में, उनका चयन सहायक निदेशक वित्त के पद पर हुआ था.
टॉपर की लिस्ट
- अजीत कुमार मिश्रा
- भूपेश चौहान
- यशपाल स्वर्णकार
- अभिषेक जैन
- अनुराग गुर्जर
- प्रिया अग्रवाल
- अषिता राय
- सूरज सिंह
- कल्याण सिंह
- अदिति जैन
- अंकिता
- मोना थांगे
- आरती गुप्ता
- नरेंद्र सिंह मेवाड़ा
- अक्षांश श्रीवास्तव
- पंकज परमार
- सिद्धार्थ मेहता
- अरुण मालवीय
- रानी अहिरवार
- रश्मि कुशरे
जानकारी के अनुसार, अजीत मिश्रा का यह चौथा प्रयास था. अजीत ने इंदौर के होलकर कॉलेज से बीएससी की डिग्री प्राप्त की है. वे लगातार परीक्षा देते रहे और सफलता हासिल करते हैं. अब उन्होंने MPPSC परीक्षा टॉप की है.
बता दें कि एमपी हाईकोर्ट का फैसला आने के 35 घंटे के अंदर ही राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया. MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 में 229 पदों के लिए हुई थी, जिसमें कुल 197 अभ्यर्थियों ने परीक्षा हासिल की है. पुलिस विभाग में कुल 19 पदों से में केवल 6 पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे, लेकिन उन्होंने योग्यता के बल पर 13 पदों पर चयन पाया.
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
21 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
21 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
21 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
23 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines