MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है, प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने सागर संभाग के सभी जिलों सहित रायसेन, देवास, शाजापुर, डिंडोरी, विदिशा, अशोकनगर, गुना, उज्जैन, अनूपपुर, कटनी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा नर्मदापुरम, रीवा, इंदौर, ग्वालियर संभाग के सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं राजधानी भोपाल सहित दतिया, राजगढ़, ग्वालियर, शिवपुरी, सीहोर, छिंदवाड़ा और उमरिया में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यह चेतावनी अगले 24 घंटे के लिए जारी की है। जिससे प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है।
तापमान में गिरावट
वहीं प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज होने लगी है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से भी राहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि पचमढ़ी में तापमान गिरकर 14.6 डिग्री रहा जिससे यहां लोगों ठंड का एहसास भी हुआ। प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री के आसपास ही रहा।
मौसम विभाग ने तेजी से बदलते इस मौसम को लेकर कहा कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है, जिससे प्रदेश में बारिश के साथ-साथ आंधी और तूफान की संभावना बन रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी बारिश होने से दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट होगी।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
16 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
6 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
7 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
8 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines