MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है, प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट होने से कड़ाके की ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिन और भी ठंडे होने वाले हैं, क्योंकि प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। आज भी सुबह से प्रदेश के कई जिलों में 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम लोगों की रफ्तार थमी नजर आई।
नौगांव और उमरिया सबसे ज्यादा ठंडा
पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा उमरिया और नौगांव रहा, उमरिया में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री के पास पहुंच गया तो छतरपुर जिले का नौगांव इससे भी ज्यादा ठंडा रहा, नौगांव में तापमान 2 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। नौगांव में जिस तरह की ठंड पड़ रही है, उससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर है, क्योंकि कड़ाके की ठंड में किसी का बाहर निकालना भी मुश्किल हो रहा है। लोग दिन रात घरों से बाहर निकलने पर अलाव के सहारे रहते हैं।
इन जिलों में सुबह से घना कोहरा
वहीं मध्य प्रदेश में कोहरे का असर भी जमकर देखा जा रहा है, प्रदेश में लगातार कोहरा बढ़ता जा रहा है, ग्वालियर, दतिया, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी के साथ-साथ ग्वालियर चंबल के शिवपुरी, मुरैना, गुना और भिंड में भी कोहरे का असर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
और पढ़िए –भयंकर कोहरे की मार; कहीं रेलिंग तोड़ कर नीचे गिरा ट्रक तो कहीं आमने-सामने भिड़ी कारें
शीतलहर का अलर्ट
इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुछ जिलों में भले ही अभी ठंड कम हुआ है, लेकिन प्रदेश में आने वाले एक दो दिन बाद कई जिलों में शीतलहर चलेगी। क्योंकि हिमालय में लगातार बर्फबारी जारी है, जिससे उत्तर भारत की तरफ से तेज और ठंडी हवाएं आ रही हैं, ऐसे में प्रदेश में 14 जनवरी के बाद दिन में कोहरा रहने और रात में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। ऐसे में मकर संक्रांति का पर्व कड़ाके की ठंड में ही मनेगा।
वहीं लगातार पड़ रही ठंड के बाद मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि ठंड की वजह से मौसमी बीमारियां भी बढ़ रही हैं, जबकि ठंड के मौसम में कोहरे और सर्दी से बचाव जरूरी है, खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सर्तकता बरतने की सलाह दी गई है।
और पढ़िए –मौसम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 hr agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 hr agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 hr ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
18 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
21 hrs agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines