MP Weather: मध्य प्रदेश में भले ही ठंड से अभी कुछ राहत है, लेकिन फिर भी तापमान में लगातार गिरावट जारी है। मौसम विभाग ने मंकर संक्रांति पर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में तापमान में फिर से गिरावट होगी, जिससे शीतलहर बढ़ेगी,
7 से 8 डिग्री के बीच है तापमान
फिलहाल मध्य प्रदेश में लगभग सभी जगहों पर तापमान 7 से 8 डिग्री के आसपास है। ग्वालियर-चंबल के सभी जिलों में तापमान 7 डिग्री के आसपास है, वहीं बुंदेलखंड़, बघेलखंड और महाकौशल के अधिकांश इलाकों में तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। अधिकांश क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा चढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिससे ठंड का अहसास थोड़ा कम तो हुआ है, लेकिन जल्द ही तापमान में फिर गिरावट होने वाली है।
शीतलहर चलने का अलर्ट
मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में शीतलहर चलने का अलर्ट जताया है। क्योंकि हिमालय में लगातार हो रही बर्फबारी से तेज सर्द हवाएं चलने की संभावना है, जिससे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ेगा। हिमालय में लगातार बर्फबारी से उत्तर भारत की तरफ से तेज और ठंडी हवाएं आ रही हैं, ऐसे में प्रदेश में 14 जनवरी के बाद दिन में कोहरा रहने और रात में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। यानि इस बार भी मकर संक्रांति का पर्व जोरदार सर्दी में ही मनाया जाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में मध्य प्रदेश के तापमान में और बदलाव देखने को मिला, क्योंकि आज और कल उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, अगर ऐसा होता है, तो फिर इसका सीधा असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा। जिससे मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने की पूरी संभावना है।
और पढ़िए –Rajasthan BJP : BJP नेशनल वर्किंग कमेटी की बैठक 16 से, चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति
सावधानी बरतने की अपील
वहीं लगातार पड़ रही ठंड के बाद मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि ठंड की वजह से मौसमी बीमारियां भी बढ़ रही हैं, जबकि ठंड के मौसम में कोहरे और सर्दी से बचाव जरूरी है, खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सर्तकता बरतने की सलाह दी गई है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
22 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
22 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
22 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines