MP Weather: मध्य प्रदेस में फिलहाल ठंड में उतार चढ़ाव का दौर जारी है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि 1 जनवरी तक तापमान तेजी से नीचे जाएगा, जिससे प्रदेश में जबरदस्त ठंड पड़ने वाली है, ऐसे में इस बार का न्यू ईयर सेलिब्रेशन भी भीषण ठंड में ही होगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिनों में तापमान तेजी से नीचे जाएगा।
ग्वालियर-चंबल में कोहरे का असर
प्रदेश में दो दिन कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद कुछ राहत देखी गई, लेकिन अभी भी तेज ठंड के आसार बने हुए हैं। वहीं प्रदेश के कई जिले आज भी सुबह से घने कोहरे की चादर ओढ़े हुए नजर आए। कोहरे का असर मध्य प्रदेश में ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में दिख रहा है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि महाराष्ट्र पर बने एक प्रति-चक्रवात के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इसके चलते मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं।
और पढ़िए – राजस्थान में तीखे हो रहे ठंड के तेवर, तापमान गिरने से बढ़ी सर्दी
26 तारीख से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि 26 दिसंबर से प्रदश में तेज ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 26 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने के बाद मध्य प्रदेश में भी बादल छाने लगेंगे। इससे सर्दी भी बढ़ेगी। उधर गुरुवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 7.1 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में भी तापमान 7 डिग्री के आसपास रहा।
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 25 दिसंबर को एक तीव्र आवृत्ति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना बन रही है, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी दिख सकता है। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश संभावना भी बन रही है, अगर ऐसा होता है तो बर्फबारी और बारिश के बाद उत्तरी हवाएं प्रदेश को भी ठिठुरा देंगी, यानि बचा हुआ दिसंबर का महीना और जनवरी का महीना लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास करा सकता है।
और पढ़िए –मध्य प्रदेश में सता रही सर्दी, कई जिलों में तापमान लुढ़का, ठंड बढ़ी
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के सभी जिलों में अब ठंड बढ़ने लगी है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में ग्वालियर-चंबल अंचल के साथ-साथ विंध्य, महाकौशल और बुंदेलखंड में सर्दी का सितम ज्यादा होगा, जिससे ठंड का असर और भी तेज होगा। इसके अलावा प्रदेश में कोहरे का असर भी अब बढ़ने लगेगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Diazepam)
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
20 hrs agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 day agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
2 days agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
3 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
3 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines