MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर करवट लेगा मौसम, ठंड से राहत, इन जिलों में बारिश की संभावना

mp weather update today

mp weather update today

MP Weather: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलता नजर आ रहा है, प्रदेश में एक तरफ जहां ठंड से राहत मिलती दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ बारिश की संभावना भी जताई है गई है। प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने के पूरे आसार हैं। प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह से बूंदाबांदी हुई है।

ठंड से राहत

मध्य प्रदेश में फिलहाल तापमान में गिरावट नहीं होने से ठंड से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश के 47 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर है। जिससे ठंड स्थिर बनी हुई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, नौगांव पचमढ़ी में तापमान 0 डिग्री तक भी पहुंच गया था, ऐसे में पिछले 24 घंटे में तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे ठंड से राहत मिलती नजर आ रही है। हालांकि ठंड की जगह कोहरे ने ले ली है। आज सुबह से ही राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर जिले कोहरे की चपेट में नजर आए।

मध्यम बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। आज सुबह से कटनी, दमोह, रीवा और सतना में बूंदाबांदी हुई, जबकि आज सागर, शहडोल और जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में बारिश होने के पूरे आसार हैं। आने वाले दिनों में ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के 15 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

कोहरा रहने की भी संभावना

इसके अलावा मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में कोहरा रहने की संभावना भी जताई है। क्योंकि प्रदेश में तापमान फिलहाल स्थिर नजर आ रहा है, लेकिन कोहरे का असर अभी भी सुबह से सभी जिलों में दिख रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ