MP Weather: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर अब कम हो गया है, लेकिन प्रदेश में तेजी से बदल रहे मौसम की वजह से अब बारिश का अलर्ट कई जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया है। कल रात के बाद प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। वहीं आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी बारिश के आसार जताऐ हैं, ग्वालियर चंबल के शहरों में आज बारिश हो सकती है, इसके अलावा छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी के साथ मालवा के शाजापुर, आगर, मंदसौर और नीमच में भी बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां गरज के साथ बिजली गिरने या चमकने की पूरी संभावना है। जबकि बारिश की वजह से सभी जिलों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।
रात के बाद इन जिलों में हुई बारिश
वही कल रात से ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया। भिंड जिले के कई गांवों में बारिश के साथ ओले भी गिरे, इसके अलावा टीकमगढ़ में रात 12 बजे के बाद तेज बारिश हुई। देवास, गुना, मुरैना जिले में भी बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि 24 जनवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है, जिससे बादल छा रहे हैं और बारिश हो रही है।
ठंड से राहत
हालांकि बारिश के बीच मध्य प्रदेश को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है, फिलहाल प्रदेश के सभी जिलों का तापमान 10 डिग्री से ऊपर चल रहा है, इसके अलावा कई जिलों में तापमान 18 डिग्री तक भी पहुंच गया। जिससे प्रदेश में ठंड का ज्यादा एहसास नहीं हो रहा है। बता दें इससे पहले प्रदेश में जमकर ठंड पड़ी थी, नौगांव में तो तापमान माइनस में पहुंच गया था, जबकि पचमढ़ी में भी तापमान तेजी से नीचे गया था, लेकिन फिलहाल प्रदेश वासियों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
12 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
13 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
16 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
17 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
18 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines