MP Weather: मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में ही जोरदार गर्मी पड़ने लगी है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 36 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे अब सुबह और रात के वक्त भी अब ठंड का बिल्कुल भी एहसास नहीं हो रहा है। क्योंकि गर्मी के तेवर फरवरी में ही तीखे होते जा रहे हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडी रहने वाली दो जगह पचमढ़ी और नौगांव में भी तेज गर्मी हो रही है, जिससे आप गर्मी का एहसास कर सकते हैं।
तापमान में होगी बढ़ोत्तरी
मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी के जाते-जाते प्रदेश में तेज गर्मी शुरू हो जाएगी। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई शहरों में तापमान तेजी से बढ़ेगा, फिलहाल कई शहरों का तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री ज्यादा है। हालांकि, मौसम में बदलाव होने से एक-दो दिन में पारे में थोड़ी गिरावट भी हो सकती है, लेकिन फरवरी के आखिरी सप्ताह में गर्मी का असर ज्यादा हो जाएगा। यानि मार्च के मौसम में गर्मी और तेज हो जाएगी।
इन शहरों में तापमान 36 डिग्री पार
मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान सिवनी में बढ़ा, सिवनी में तापमान 36 डिग्री के पार पहुंच गया, जबकि प्रदेश के अधिकांश शहरों का तापमान 34 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। दिन में राजगढ़ समेत कई शहर तप रहे हैं। इसके अलावा राजधानी भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी तापमान 34 डिग्री के पास पहुंच गया है। जिससे प्रदेश में तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। पिछले साल फरवरी के 19 वें दिन मौसम बदला था, तब 84 दिन बाद पारा 30 डिग्री पार पहुंचा था, लेकिन इस बार अभी से मौसम बदल गया है।
मार्च में चलेगी लू
फरवरी के तीसरे सप्ताह में ही गर्मी के तेवर तीखे हैं, ऐसे में मार्च के पहले हफ्ते से ही लू चलने की पूरी संभावना है। खास बात यह है कि लंबे समय बाद मध्य प्रदेश में फरवरी का महीना इतना ज्यादा तप रहा है। पिछले साल फरवरी के आखिरी हफ्ते में गर्मी आई थी, लेकिन इस बार अभी से गर्मी आ चुकी है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले साल 20 फरवरी के बाद ही तापमान 30 डिग्री के ऊपर गया था, लेकिन इस बार तापमान 19 तारीख से पहले ही 30 डिग्री से ऊपर जा चुका है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
4 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines