MP Weather: मध्य प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से लगातार बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। हालांकि कल के दिन बारिश से राहत मिली थी। लेकिन अब एक बार फिर मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे किसानों की चिंता फिर बढ़ गई है।
23 से 25 मार्च के बीच बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 23 से 25 मार्च के बीच बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि 23 से 24 मार्च के बीच बारिश का एक दौर फिर आने की संभावना है, जिसका ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल अंचल में देखने को मिल सकता है। हालांकि बुधवार को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने की पूरी संभावना है, लेकिन उसके बाद बारिश होने के चांस थे।
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 25 मार्च के बीच कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जिसमें ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, कटनी, जबलपुर में बारिश की संभावना जताई गई है। यानि आने वाले दो दिनों में यहां बारिश हो सकती है।
बारिश से फसलों को नुकसान
बता दें कि बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान फसलों को हुआ है। मध्य प्रदेश में 25 से ज्यादा जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, चना, सरसों की फसलें पूरी तरह से तबाह हो चुकी हैं। कल अधिकतर जिलों में तो मौसम साफ रहा, लेकिन कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ-साथ बूंदाबांदी भी देखी गई। ऐसे में अब एक बार फिर बारिश की संभावना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
7 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
7 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines