MP Weather Update: मध्य प्रदेश में सात दिन बाद मानसून की तेज एंट्री हुई है। प्रदेश के कई जिलों में जबरदस्त बारिश शुरू हुई है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई शहरों में तेज बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति भी बनी।
इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मानसून की एंट्री के बाद प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। छिंदवाड़ा, सिवनी जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट की चेतवानी की गई हैं। इसके अलावा बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अशोकनगर, ग्वालियर और दतिया जिले में भारी बारिश की संभावना
प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे, इसके अलावा हल्की-फुल्की बारिश प्रदेश के सभी हिस्सों में होने के आसार है। वहीं बारिश के बाद प्रदेश के तापमान में भी लगातार गिरावट हो रही है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिल रही है। प्रदेश के मौसम में 2 से 5 डिग्री तक गिरावट हुई है।
कई जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने कई जिलों में अगले 4 दिन तक अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 27 जून के लिए नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा,जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 जून के लिए रतलाम, शाजापुर, देवास, उज्जैन, देवास, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच के लिए रेड अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर अगले दो दिन बाद प्रदेश में जोरदार बारिश कराएगा।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
15 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines