MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम पर तूफान ‘मोचा’ का असर नहीं दिख रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है। जिससे प्रदेश में तेज गर्मी का दिख रहा है। दोपहर के वक्त तेज गर्मी से अब सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर अभी और तीखे होंगे।
40 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान
मध्य प्रदेश के करीब 20 शहरों में तापमान 40 डिग्री और उससे ऊपर पहुंच गया है, भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 21 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार रहा। सीजन में पहली बार इतने ज्यादा शहरों में पारा इतना अधिक रहा। मौसम विभाग ने बताया कि 15 मई से पहले प्रदेश के सभी शहरों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। जिससे इन इलाकों में हीट वेव यानि गर्म हवाएं चलनी भी शुरू होंगी। हालांकि प्रदेश में तूफान मोचा का भी असर बिल्कुल नहीं दिख रहा है।
इन शहरों में 45 तक जा सकता है तापमान
मौसम विभाग ने बताया कि तापमान बढ़ने से ग्वालियर, खजुराहो, सागर और खंडवा जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी का असर देखने को मिल सकता है, इन जिलों में तापमान 45 डिग्री तक जाने की संभावना है, जबकि ज्यादातर इलाकों में हीट वेव यानी गर्म हवाएं भी चलेंगी। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है।
रतलाम सबसे ज्यादा गर्म
वहीं बीते 24 घंटे के दौरान रतलाम सबसे ज्यादा गर्म रहा। रतलाम में तापमान 43.6 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि धार-खजुराहो में भी पारा 42 डिग्री से ज्यादा रहा, इसके अलावा दमोह, गुना, नौगांव, नर्मदापुरम व टीकमगढ़ में भी सूरज के तेवर तीखे हैं। फिलहाल तेज गर्मी की वजह से मौसम विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
17 hrs agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 day agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
1 day agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
2 days agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
3 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
3 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines