MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है, ठंड से जहां प्रदेश के लोगों को राहत हैं तो वहीं प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। कल भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई हैं। जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी है। आज भी सुबह से प्रदेश के कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। वहीं आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
MP में बदला मौसम का मिजाज
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। देर रात राजधानी भोपाल समेत कई जिले बारिश से तरबतर हो गए। कल भोपाल, हरदा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, छतरपुर और देवास जिले में झमाझम बारिश हुई। जिससे इन सभी जिलों में सुबह से ही कोहरा छाया रहा।
इन जिलों में बारिश की संभावना
वहीं मौसम विभाग ने नर्मदापुरम, सागर, दमोह, कटनी, सतना, टीकमगढ़ और बैतूल में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा ग्वालियर-चंबल के जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। वहीं कल हुई बारिश में विदिशा और रायसेन जिले में भी बारिश और कहीं कहीं ओले भी गिरे थे। देवास, गुना, मुरैना में भी पानी गिरा, वहीं सागर, खुरई, बीना में मावठा गिरा। बारिश के आसार से कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।
ठंड की भी होगी वापसी
मौसम विभाग ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है, जिससे राजस्थान और मध्यप्रदेश होती हुई विदर्भ तक एक ट्रफलाइन गुजरी है। इसी ट्रफलाइन की वजह से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में नमी बन रही है, जिसके चलते मध्य प्रदेश में बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में बारिश होने के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट होगी, जिससे प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
20 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines