MP Weather: मध्य प्रदेश के सभी जिलों में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे प्रदेश में फरवरी में ही गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में तापमान 35 डिग्री के ऊपर जा चुका है, जिससे रात में भी तेज गर्मी हो रही है, वहीं हवा में नमी गायब होने से सुबह और शाम के वक्त भी अब ठंड का एहसास नहीं हो रहा है।
ये तीन जिले रहे सबसे ज्यादा गर्म
बीते 24 घंटे के दौरान राजगढ़, नरसिंहपुर और सिवनी जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां दिन और रात दोनों के तापमान में 2 से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई जिससे लोगों को तेज गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक अब राजधानी भोपाल सहित सभी जिलों में तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे ठंड बिल्कुल भी नहीं बची है। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के तापमान में और भी बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। जिससे तेज गर्मी होगी।
इस वजह से पड़ रही गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में एक प्रति चक्रवात बना है, जिससे मौसम तेजी से बदल रहा है। इस चक्रवात की वजह से हवा से नमी पूरी तरह से गायब हो चुकी है, जिससे तापमान में उछाल आ रहा है। फिलहाल भोपाल का तापमान भी 34 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। जिससे प्रदेश में गर्मी और बढ़ेगी।
मार्च में चलेगी लू
फरवरी के तीसरे सप्ताह में ही गर्मी के तेवर तीखे हैं, ऐसे में मार्च के पहले हफ्ते से ही लू चलने की पूरी संभावना है। खास बात यह है कि लंबे समय बाद मध्य प्रदेश में फरवरी का महीना इतना ज्यादा तप रहा है। पिछले साल फरवरी के आखिरी हफ्ते में गर्मी आई थी, लेकिन इस बार अभी से गर्मी आ चुकी है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले साल 20 फरवरी के बाद ही तापमान 30 डिग्री के ऊपर गया था, लेकिन इस बार तापमान 19 तारीख से पहले ही 30 डिग्री से ऊपर जा चुका है।
संबंधित खबरें
मध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
5 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
22 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
1 day agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
3 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
3 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines