MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर फिर से लौट आया है। कई जिलों में आज दोहपर के वक्त तेज बारिश हुई। राजधानी भोपाल के साथ ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में तेज बारिश हुई। वहीं कई जिलों में रुक-रुक बारिश का दौर जारी है।
इस वजह से हो रही बारिश
मौसम विभाग ने बताया मध्य प्रदेश में आज से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर से एक्टिव हो गया है। जिससे प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि सिस्टम एक्टिव होने की वजह से नमी आ रही है। जिससे कई जिलों में रुक-रुक बारिश हो रही है।
इन जिलों में भी शाम तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक सागर संभाग के जिलों में ओलावृष्टी के आसार है। जबकि बुरहानपुर, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, रीवा, सतना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जिससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी।
नौतपा का तीसरा दिन भी ठंडा
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में नौतपा का तीसरा दिन भी पूरी तरह से ठंडा गुजरा है। तीसरे दिन भी पूरे प्रदेश में तापमान लगभग 40 डिग्री के नीचे ही रहा। केवल कल की तरह आज भी नरसिंहपुर जिले में तापमान 43 डिग्री के पास रहा। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की वजह से नमी बनी रहेगी। जिससे तेज गर्मी होने की उम्मीद कम है।
(Tramadol)
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
4 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
4 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
5 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
5 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
8 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
11 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines