MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बीते 24 घंटे से कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। बैतूल जिले के सिलादेही गांव में तेज बारिश के बाद चेक डैम फूट गया, जिससे डैम में रिसाव हो रहा है। जिसके बाद डैम के गेट खोले गए। जिससे ताप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं 15 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने नर्मदापुरम और उज्जैन संभागों के जिलों के साथ जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाडा, बालाघाट, भिंड जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। इसके अलावा सिवनी, मंडला, सीहोर, इंदौर, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, गुना जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।
एमपी में बढ़ेगी रेनफॉल एक्टिविटी
मौसम विभाग के मुताबिक अभी मध्य प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का ऐसा ही दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक लगभग पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि ओडिशा और आंध्रप्रदेश के ऊपर कम दवाब वाला क्षेत्र बना हुआ है, जिससे बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में अब तक 15 से 16 प्रतिशत बारिश हुई है। यानि प्रदेश में 6 प्रतिशत तक ज्यादा बारिश हुई है। वहीं लगातार बारिश के बाद नदी नाले भी अब उफान पर पहुंच रहे हैं, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
ये भी देखें: MP में बारिश का दौर रहेगा जारी…15 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का Yellow Alert
संबंधित खबरें
इंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
5 mins agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 hr agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 hr agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
3 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
7 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
21 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
21 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines