MP Weather Update: मध्य प्रदेश में झमाझम बरसात का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। बुधवार को भी प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दो सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग ने बताया कि इस वक्त मध्य प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम पूरी तरह से एक्टिव हैं। इसके अलावा 20 जुलाई से एक और सिस्टम एक्टिव होगा। जबकि मानसून ट्रफ लाइन राजस्थान से होते हुए मध्य प्रदेश के शिवपुरी, मंडला, डिंडौरी जिलों से होकर गुजर रही है। जिसके चलते मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल समेत नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर, शहडोल और जबलपुर संभागों के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है। जबकि रीवा और चंबल संभाग के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार बने हुए है।
यह भी पढ़ें: जयपुर में ABVP का प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा, होश्यार मीना बोले- ‘दुष्कर्म के आरोपियों का संगठन से कोई लिंक नहीं’
इसके अलावा सीहोर, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, आगर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, और बालाघाट में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश की स्थिति बन रही है। जिससे यहां भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि नर्मदापुरम, विदिशा, बैतूल और हरदा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
जमकर हो रही बारिश
बता दें कि इस बार मध्य प्रदेश में 16 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। जो औसत से भी ज्यादा है। वहीं इस बार अब तक सबसे ज्यादा उज्जैन 30.0, गुना 25.0, सिवनी 15.0, भोपाल 12.6, रायसेन 10.0, पचमढ़ी 8.0, जबलपुर 4.2, खजुराहो 3.0, शिवपुरी 3.0, मंडला 2.0, सागर 2.0, इंदौर 1.3, रतलाम 1.0, मंलजखंड 0.6, छिंदवाड़ा 0.6, बेतुल 0.4 MM बारिश हुई है।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
12 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
14 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
16 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
17 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
19 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines