हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 24 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, सावधानी बरतने की अपील

विज्ञापन
mp weather update

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में तेज बारिश जारी है। आज सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 24 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर के ऊपर बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। जिसका असर पूरे प्रदेश में हो रहा है। इसी के चलते तेज बारिश का दौर जारी है। यह सिस्टम अगले 48 घंटे तक एक्टिव रहने की संभावना है। जिससे अभी आने वाले दो से तीन दिन तक अच्छी बारिश की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उनमें रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, विदिशा, छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर जिले में अति भारी बारिश ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी तरह रीवा, चंबल और शहडोल संभाग के जिलों के साथ-साथ भोपाल, राजगढ़, बैतूल, खंडवा, हरदा, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ जिले के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा जबलपुर और उज्जैन संभाग के जिलों के साथ साथ गुना, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों के अधिकांश स्थानों पर भी बारिश होने की संभावना है। वहीं सागर, रीवा और चंबल संभाग के जिलों के साथ-साथ ग्वालियर, दतिया जिलों के अनेक स्थानों पर भी बारिश होने के चांस हैं।

एमपी में अब तक आठ प्रतिशत बारिश

बता दें कि मध्य प्रदेश में 24 जून से मानसून एक्टिव है। जिसके बाद से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश में अब तक हुई बारिश आठ प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। जबकि इस साल तक 7.5 इंच बारिश हुई थी। यानि इस साल प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें