MP Weather Update: मध्य प्रदेश में सात दिन की देरी के बाद मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार मानसून बंगाल की खाड़ी से होते हुए मंडला के रास्ते आया है। हालांकि मानसून के अभी पूरे प्रदेश में एक्टिव होने में समय लगेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे मानसून आगे बढ़ेगा तो उसकी स्पीड भी बढ़ती जाएगी। फिलहाल बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिससे प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें विदिशा, रायसेन, बैतूल, हरदा, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा के साथ सिवनी और मंडला जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। बता दें कि बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है।
किसानों के लिए खुशखबरी
खास बात यह है कि इस बार मानसून से समय से ही दस्तक दे दी है। जो किसानों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि प्रदेश में खरीफ की बुआई के लिए मौसम अनुकूल हो गया है। ऐसे में किसानों ने भी बुआई की तैयारियां शुरू कर दी है।
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। जिससे आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कई जिलों में गरज-चमक के साथ भी बारिश हो रही है। जबकि कई जिलों में आज भी सुबह से तेज बारिश का दौर जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल आगमन की तैयारियां भी बारिश को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
15 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines