हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी की चेतावनी, कल से दिख सकता है बिपरजॉय का असर

विज्ञापन
MP Weather Update

MP Weather Update: गुजरात में बिपरजॉय तूफान से भारी नुकसान हुआ है। अब इस तूफान का असर देश के दूसरे राज्यों में देखने को मिलने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि कल से मध्य प्रदेश में भी बिपरजॉय तूफान का असर दिखेगा। हालांकि फिलहाल प्रदेश में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है।

21 से 22 जून के बीच होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि बिपरजॉय तूफान का असर मध्य प्रदेश में दिखेगा। 21 से 22 जून के बीच मध्य प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है। राजस्थान से सटे मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। ऐसे में ग्वालियर-चंबल में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जबकि

राजस्थान के रास्ते एमपी में आएगा बिपरजॉय

मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि बिपरजॉय तूफान राजस्थान के रास्ते मध्य प्रदेश में एंट्री करेगा। जिससे तूफान का असर कल से मध्य प्रदेश में दिखेगा। बिपरजॉय के चलते ग्वालियर चंबल, सागर और जबलपुर संभागों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि तूफान जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा इसकी तीव्रता भी कम होती जाएगी। लेकिन लो प्रेशर एरिया के चलते इसका असर दिखेगा।

विज्ञापन

भीषण गर्मी का दौर जारी

बिपरजॉय तूफान के असर के बीच मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर भी जारी है। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर प्रदेश में तीन तरह का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी है। जिनमें राजधानी भोपाल के साथ जबलपुर, निवाडी, टीकमगढ़, बालाघाट, सिवनी और रतलाम जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसी तरह से निवाड़ी, छतरपुर, उमरिया में भी तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। बीते 24 घंटे के दौरान दमोह 42.5, जबलपुर 41.8 खजुराहो 41.4, नरसिंहपुर 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसी तरह से दतिया 42.5, शिवपुरी 42, रीवा 42.6, सीधी 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola