MP में फिर बदला मौसम, ठंड का असर सुबह-शाम, दिन में चुभने लगी धूप

mp weather update effect of cold in madhya pradesh

mp weather update effect of cold in madhya pradesh

MP Weather: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। दो दिनों तक तापमान में गिरावट के बाद अब एक बार फिर प्रदेश में तेज धूप का एहसास होने लगा है। जिससे लोगों को दिन में भी धूप चुभने लगी है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया। जिससे प्रदेश में ठंड का असर अब केवल सुबह और शाम के वक्त ही लग रहा है।

विज्ञापन

दोपहर के वक्त बढ़ी गर्मी

जैसे ही पहाड़ों पर बर्फबारी कम हुई तो प्रदेश के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दिखनी शुरू हो गई है। राजधानी भोपाल सहित इंदौर राजगढ़ और रायसेन जिले में तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया। जिससे ठंड का असर यहां दोपहर के वक्त बिल्कुल भी कम हो गया। खास बात यह है कि कई शहरों में रात में भी तापमान बढ़ गया। मौसम विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे पहाड़ों की तरफ से आ रही सर्द हवाएं कम होंगी, वैसे ही ठंड का दौर बिल्कुल खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश में अब तक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा था। क्योंकि ठंडी हवाएं सर्दी बढ़ा रही थी। लेकिन जैसे ही पहाड़ों पर बर्फबारी कम हुई थी तो ठंड का असर भी कम होना शुरू हो गया है। अब दोपहर के वक्त प्रदेश में तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी है, जिससे ठंड का असर बिल्कुल कम हो गया है।

विज्ञापन

फरवरी के आखिरी हफ्ते में पड़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक जब तक पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी रहेगा, ठंड भी बढ़ती रहेगी। हालांकि जैसे ही बर्फबारी रुकेगी, ठंड का असर कम होना शुरू हो जाएगा। फिलहाल कई जिलों में तापमान 10 से 15 डिग्री तक बना हुआ है। जिससे ठंड ज्यादा तो नहीं पड़ रही, लेकिन ठंड का असर कम भी नहीं हुआ है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि पहाड़ों की तरफ से आने वाली सर्द हवाओं में जैसे ही कमी आएगी वैसे ही तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। जिसके बाद ठंड का असर पूरी तरह से कम हो जाएगा और गर्मी का दौर शुरू होगा।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ