हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बढ़ेगी ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी से गिरेगा तापमान

विज्ञापन
mp weather update bhopal gwalior jabalpur

MP Weather: मध्य प्रदेश में एक बार फिर हल्की ठंड का दौर लौट आया है, क्योंकि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मध्य प्रदेश के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। जिससे प्रदेश में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। फिलहाल मौसम विभाग के मुताबिक कुछ दिनों तक तापमान में हल्की गिरावट होती रहेगी। जिससे सर्दा का एहसास बना रहेगा।

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर

मध्य प्रदेश में पहाड़ों पर बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि ठंड का एहसास केवल सुबह और रात के वक्त ही देखने को मिल रहा है। दिन में धूप चुभने लगी है। हालांकि शाम होते-होते मौसम में गिरावट होती है, जिससे ठंड का असर बढ़ जाता है। वही मौसम विभाग का कहना है कि देश के उत्तरी हिस्से में एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहुंच गया है। जिससे दोहपर के वक्त तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे दिन में ठंड का असर गायब हो गया है।

कुछ दिनों तक रहेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिनों तक ठंड रहेगी। जैसे ही पहाड़ों पर बर्फबारी बंद होगी तो उसके बाद तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। दिन और रात का तापमान बढ़ने के बाद ठंड धीरे-धीरे गायब हो जाएगी, जिससे प्रदेश में एक बार फिर गर्मी का दौर शुरू होगा। हालांकि अभी तीन से चार दिनों तक तो हल्की ठंड का एहसास होता रहेगा।

विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी के आखिरी हफ्ते में गर्मी आएगी। जबकि मार्च के आखिरी हफ्ते से लू चलने के हालात बन जाएंगे। यानि मध्य प्रदेश में ठंड का असर अभी कुछ दिनों तक बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि जिस तरह से इस बार ठंड का दौर लंबा चला है, उसी तरह से गर्मी का दौर भी लंबा चलने के पूरे चांस है। क्योंकि वेदर सिस्टम ऐसा ही बन रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola