MP Weather: मध्य प्रदेश में गर्मी अब प्रचंड रूप लेती जा रही है। सूरज के तेवर इतने तीखे हो गए हैं कि प्रदेश में तापमान 43 डिग्री के पार हो गया है। अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार है। ऐसे में लोगों को गर्मी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश में लू चलने का अलर्ट भी जारी किया है।
तापमान में होगी बढ़ोत्तरी
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 48 घंटों में मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तापमान में और बढ़ोत्तरी होगी। इसके अलावा कई जिलों में लू चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। अब दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे रात में भी गर्मी का एहसास बढ़ गया है।
खजुराहो सबसे ज्यादा गर्म
मध्य प्रदेश की पर्यटन नगरी खजुराहो सबसे ज्यादा गर्म रही। प्रदेश के दर्जनभर से भी ज़्यादा शहरों में पारा 40 पार खजुराहो और राजगढ़ देश में 7वें और 9वें सबसे गर्म शहर में से एक रहे हैं। दोनों जगह तापमान 43.2 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं राजधानी भोपाल भी अब गर्म होने लगी है, भोपाल में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया।
ये हैं प्रदेश के सबसे गर्म शहर
- खजुराहो 43.2 तापमान
- सतना 42.4 तापमान
- टीकमगढ़ 42.0 तापमान
- ग्वालियर 41.7 तापमान
- नर्मदापुरम 41.79 तापमान
- नौगांव 41.4 तापमान
- सीधी 41.4 तापमान
- रतलाम 41.2 तापमान
- उमरिया 41.1 तापमान
- खरगोन 41.0 तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक रात के बाद दोपहर में तेजी से तापमान बढ़ रहा है, ग्वालियर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, उमरिया, जबलपुर, खरगोन, सतना, सागर, रीवा जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऐसे में चुभने वाली धूप से लोगों को दोपहर में बाहर निकले में परेशानी हो रही है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
2 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
8 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
9 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
10 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines