MP Weather Forecast: उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के चलते प्रदेश में ठंड का असर दिखने लगा है, दिसबर के पहले ही दिन ठंड का तेज असर देखने को मिला। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अभी प्रदेश में एक हफ्ते तक ठंड का असर ऐसा ही रहेगा, लेकिन बाद में सर्द हवाओं का सितम पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। ऐसे में दिसंबर में अच्छी ठंड देखने को मिलेगी।
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है
मध्य प्रदेश के मौसम में फिलहाल उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बार-बार हवाओं का रुख बदलने से तापमान में गिरावट हो रही है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन दोपहर के वक्त धूप का असर भी बना रहता है, ऐसे में सुबह और शाम को अच्छी ठंड का एहसास हो रहा, लेकिन दोपहर में ठंड का असर कम हो जाता है। इस समय मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली काई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, लेकिन सप्ताह के अंत तक प्रदेश में उत्तर की तरफ से आने वाली हवाओं का असर और तेज हो जाएगा, जिससे ठंड का असर भी बढ़ेगा।
नौगांव सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटे के दौरान छतरपुर जिले के नौगांव का सबसे ठंडा रहा, नौगांव में तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पचमढ़ी, रायसेन और ग्वालियर जिले में भी तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच ही दर्ज किया गया। बात अगर राजधानी भोपाल की जाए तो भोपाल में दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
नवंबर में नहीं पड़ी ज्यादा ठंड
मध्य प्रदेश में इस बार नवंबर का महीना ज्यादा ठंडा नहीं रहा, नवंबर में सुबह और शाम तो मौसम ठंडा रहा, लेकिन दोपहर के वक्त मौसम साफ रहा। नवंबर में सबसे नीचे तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, इससे ज्यादा तापमान में गिरावट नहीं हुई।
अगले सप्ताह से पड़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। अगले सप्ताह से मौसम में बदलाव की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि सिर्फ हवाएं उत्तरी होने के कारण प्रदेश भर में कई इलाकों में तापमान गिर रहा है। क्योंकि अभी हिमालय पर उम्मीद के मुताबिक बर्फबारी नहीं हो रही है, लेकिन बर्फबारी तेज होने के बाद प्रदेश में ठंड ज्यादा पड़ने की पूरी संभावना है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
44 mins agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
3 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines