Congress MLA Protest: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक मुंह पर काले नकाब लगाकर विधानसभा पहुंचे। इस प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के विधानसभा घेराव के दौरान बनाया गया सभा का मंच गिरने से कई कांग्रेस नेता घायल हो गए। फिलहाल, उन्हें अस्पताल भेजा गया।
चर्चा से मुंह छिपा रही सरकार- नेता प्रतिपक्ष
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक मुंह पर काले नकाब लगाकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर गांधी प्रतिमा पर नारेबाजी की। सिंघार ने कहा कि सरकार चर्चा से मुंह छुपा रही है, इसलिए केवल 10 दिन का सत्र बुलाया गया है। सत्र की अवधि बढ़ाई जाए। वहीं, बीजेपी विधायक अभिलाष पांडे सिर पर गंगाजल लेकर विधानसभा आए।
सेशन के लिए विधायकों ने 2939 सवाल लगाए हैं, जिसमें एसेंबली सेक्रटरी को 1785 सवाल ऑनलाइन मिले हैं, जबकि 1154 सवाल ऑफलाइन लगाए गए हैं। इससे पहले राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपने अभिभाषण में कहा कि अगले 3 साल में किसानों को 20 लाख सोलर पंप बांटे जाएंगे। 5 रुपए में सिंचाई के लिए स्थाई बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। नर्मदा घाटी विकास प्रोजेक्ट और जल संसाधन विभाग की मदद से प्रदेश की सिंचाई क्षमता 50 लाख हेक्टेयर से बढ़कर अगले 3 साल में 100 लाख हेक्टेयर तक हो जाएगी। नदी जोड़ो परियोजना से जल्द मध्य प्रदेश की तस्वीर बदलेगी।
राज्यपाल ने इन कामों का किया जिक्र
इस अभिभाषण में राज्यपाल ने पीएम मोदी के ज्ञान यानी गरीब, युवा, किसान और महिला वर्ग के विकास के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कामों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद सशक्तीकरण मिशन बनाया गया है। किसानों के भविष्य में सुधार और उनकी इनकम बढ़ाने के लिए किसान कल्याण मिशन बनाया गया है।
मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 11 लाख 89 हजार पीएम आवास बनाने का लक्ष्य है। योजना में मध्य प्रदेश देशभर में पहले नंबर पर है। पीएम आवास शहरी के पहली स्टेज में 8 लाख 33 हजार आवास बनाए गए हैं। इसमें मध्य प्रदेश देशभर में दूसरे स्थान पर है।
प्रदर्शन के दौरान गिरा मंच
किसानों के मुद्दे पर विधानसभा का घेराव करने निकले कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोका गया। इस प्रदर्शन में पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान सहित कांग्रेस के पूर्व मंत्री विधायकों को वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रोका गया। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने संकल्प पत्र में चुनावी वादा किसानों से किया था, वो झूठा है। 2700 रुपए में गेहूं खरीदने का वादा हो, 3100 रुपए में धान, 450 रुपए में गैस सिलेंडर, या फिर 3000 रुपए लाड़ली बहनों को देने का वादा शामिल है।
इस प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के विधानसभा घेराव के दौरान बनाया गया सभा का मंच गिरने से कई कांग्रेस नेता घायल हो गए। कई नेताओं को अस्पताल भेजा गया। मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी समेत अन्य नेता मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- MP Budget Session 2025: 14 दिन, 9 बैठकें और हंगामे के आसार, मध्य प्रदेश की विधानसभा में गूंजेंगे ये मुद्दे
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
12 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
15 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
16 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines