MP News: मध्य प्रदेश में दो बड़े सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवास में तेज रफ्तार डंपर लोडिंग ऑटो टकरा गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं उमरिया जिले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आ रही बस पलट गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई।
सीएम शिवराज ने घायलों से की मुलाकात
उमरिया जिले में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रही एक बस पलट गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एनएच 43 पर बने पर बायपास में बाइक को बचाने के चक्कर में एक बस पलट गई। यह बस उमरिया जिले के पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत भौतरा से लाड़ली बहनों को लेकर आ रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।
सीएम ने कार्यक्रम स्थल पर रवाना होने से पहले सभी अधिकारियों को पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उमरिया जिले में लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं।
देवास में हुआ भीषड़ सड़क हादसा
वहीं देवास जिले में सुबह तेज रफ्तार डंपर ने एक लोडिंग ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो में सवार एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों व उनकी मां की मौत हो गई। वहीं डंपर सवार एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। घटना में महिला का पति व ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, यह भीषण हादसा देवास के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र के इंदौर-भोपाल बायपास का हैं। बताया जा रहा है कि सागर निवासी 35 वर्षीय सूरज अहिरवार कंपनी में जॉब करने के लिए अपने परिवार के साथ लोडिंग ऑटो से गृहस्थी का सामान लेकर भोपाल से इंदौर शिफ्ट हो रहा था। तभी सुबह करीब तीन बजे देवास से गुजरते वक्त पीछे से आ रहें एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि डंपर की चपेट में आने से सूरज की पत्नी 32 वर्षीय रानी व उसके दो बेटे 2 वर्षीय रितिक व 3 वर्षीय अंशु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डंपर पलट जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की भी मौत हो गई। घटना में सूरज व ऑटो चालक बबलू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए देवास के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
8 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
10 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
11 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines