12वीं के छात्रों को जल्द ही मिलेंगे लैपटॉप और स्कूटी; CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

CM Mohan Yadav Big Announcement For Students: मध्य प्रदेश में 12वीं पास करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की तरफ से लैपटॉप और स्कूटी दी जाएगी। इस बात ऐलान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद किया है।

CM Mohan Yadav Big Announcement For Students
विज्ञापन

CM Mohan Yadav Big Announcement For Students: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए कुछ दिनों पहले जापान गए थे। जापान से वापस लौटने के बाद उन्होंने राज्य के स्कूली छात्रों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। सीएम मोहन यादव ने रविवार को भोपाल के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि पिछले साल 12वीं पास करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की तरफ से लैपटॉप दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि छात्रों को स्कूटी भी दी जाएगी।

Advertisment

छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

सीएम मोहन यादव ने बताया कि 12वीं में 75 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि दी जाती है, वहीं 12वीं में फर्स्ट क्लास से पास होने वाली छात्राओं को मुफ्त में स्कूटी दी जाएगी। ये घोषणा करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने काम पर ज्यादा ध्यान दिया है। इसी के तहत सरकार राज्य के स्कूलों में सभी योजनाओं को लागू करने के साथ-साथ उस पर लगातार काम भी कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें इस बात का संतोष है कि उनकी सरकार ने किसी भी योजना के मूल स्वरूप को बदलने नहीं दिया और न ही उसके काम में कोई ढील दी।

सीएम मोहन यादव की घोषणा

इस दौरान ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार विद्यार्थियों को बहुत जल्द लैपटॉप की राशि देने वाली है। इसके अलावा, जो छात्र स्कूल लेवल पर टॉप स्टूडेंट की लिस्ट में शामिल हैं, ऐसे बच्चों को राज्य सरकार स्कूटी भी देने जा रही है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि वह मूल योजना के अंतर्गत बच्चों को यह सौगात देने वाले हैं। बता दें कि इस योजना की शुरुआत शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में हुई थी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ