Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश पुलिस ने 11 साल की बच्ची से रेप और हत्या करने के आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी 40 साल का रमेश सिंह है, जो मूल रूप से शाजापुर जिले का रहने वाला है। इससे पहले 2003 में आरोपी ने 5 साल की बच्ची के साथ रेप किया था, उस मामले में दोषी को 10 साल की सजा हुई थी। दोषी 2013 में सजा काटकर बाहर आया तो आष्टा (सीहोर) की रहने वाली 8 साल की मासूम के साथ रेप किया था। मामले में उसे लोअर कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। उसे हाई कोर्ट ने 2019 में बरी कर दिया था। उसे इस आधार पर बरी किया गया था कि बच्ची के साथ शिनाख्त परेड में उसके पिता भी थे, इसलिए बच्ची को बहलाया जा सकता है। पुलिस ने अब रमेश को एक फरवरी 2025 को नरसिंहगढ़ (राजगढ़) में 11 साल की मूक-बधिर बच्ची से रेप और हत्या करने के मामले में अरेस्ट किया है।
यह भी पढ़ें:गाजियाबाद में दोस्त की हत्या, नमक छिड़क 8 फीट गहरे गड्ढे में दबाया शव; एक गलती ने खोल दिया राज
पुलिस ने 18 फरवरी को आरोपी को ट्रेन से दबोचा है। रमेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज है। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने 46 लोकेशन पर 136 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। 11 साल की बच्ची सोते समय लापता हो गई थी, जो लहूलुहान हालत में झाड़ियों में मिली थी। बच्ची को पुलिस ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल में दाखिल करवाया था, जहां उसके साथ रेप की पुष्टि हुई थी। 8 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
16 टीमें लगी थीं गिरफ्तारी में
पुलिस ने जांच के दौरान 79 संदिग्धों से पूछताछ की, 700 से ज्यादा फोन नंबर ट्रैक किए। पुलिस को नरसिंहगढ़ बस स्टैंड पर लाल शॉल ओढ़े एक शख्स दिखा था, जिसने नीले-काले रंग के स्पोर्ट्स शूज डाल रखे थे। आरोपी एक विक्षिप्त महिला के साथ गलत हरकत करते दिखा था। एक ऑटो चालक ने पुलिस को सूचना दी थी कि आरोपी कुरावर बस स्टैंड से शाम 6 बजे नरसिंहगढ़ पहुंचा था। पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंची तो पता लगा कि वह कुंभ गया है। आरोपी 16 और 27 साल की 2 बेटियों का पिता है, जो उनके ऊपर भी गलत नजर रखता था।
मामला सामने आने के बाद 16 टीमें जांच में लगी थीं। आरोपी को बुधवार सुबह अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने आरोपी की 9 जिलों और 17 रेलवे स्टेशनों पर तलाश की। वारदात के 16 दिन बाद उसे अरेस्ट किया गया है। इस दौरान 400 घंटे की CCTV फुटेज की जांच की गई। पुलिस ने शाजापुर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, प्रयागराज, जयपुर, भोपाल, विदिशा और सीहोर में भी आरोपी की तलाश में रेड की थी, लेकिन वह बार-बार लोकेशन चेंज कर रहा था। रमेश 2003 से 2013 तक जेल काट चुका है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
9 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines